एनजीओ दर्पण पोर्टल  क्या है और यह क्या कार्य करता है

NGO Darpan: Empowering Change through Transparency and Accountability

एनजीओ दर्पण पोर्टल  क्या है और यह क्या कार्य करता है ?

(Unveiling the Enigmatic World of NGO Darpan Portal: Understanding its Functions and Significance)

एनजीओ दर्पण भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा निति आयोग  की तरफ से एनजीओ  संबंधित जानकारी के लिए बनाया गया एक एकीकृत पोर्टल है  जिस पर एनजीओ से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रमाणिकता के साथ  एकीकृत रूप से उपलब्ध है यदि इसके उपयोगकर्ताओं की बात करें तो करीब 1.2 मिलियन से भी ज्यादा एनजीओ  इसके रजिस्टर्ड यूजर है अर्थात इस पोर्टल पर पंजीकृत है यह एक देश व्यापी सन्दर्भ पोर्टल है | एनजीओ दर्पण के माध्यम से एनजीओ से संबंधित योजनाओं के बारे में जाना जा सकता है कौन सा एनजीओ किस क्षेत्र में कार्य कर रहा है इसका विवरण भी एनजीओ दर्पण पोर्टल के माध्यम से पता चलता है किसी भी एनजीओ से संपर्क करने के लिए संपर्क सूत्र का कार्य भी एनजीओ दर्पण पोर्टल करता है | एनजीओ दर्पण पोर्टल के माध्यम से आम भारतीय नागरिकों को भारत में कार्य करने वाले एनजीओ के बारे में ताज़ा जानकारी प्राप्त होती है और यदि कोई व्यक्ति एनजीओ से जुड़ना चाहता है तो उन्हें एनजीओ प्रबंधन  से संपर्क करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है इसके अतिरिक्त गैर सरकारी संगठनो   से संबंधित कौन सी सरकारी योजनाएं और कौन सी नीतियां प्रचलित  है इसके बारे में भी जानकारी NGO  दर्पण पोर्टल के माध्यम से मिलती है

NGO दपर्ण पर कौन सी जानकारी उपलब्ध है ?

“What Information is Available on the NGO Daparn ? “

NGO दपर्ण पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारी  प्रामाणिक रूप से उपलब्ध है यह वेब पोर्टल NGO से संबंधित एक महत्वपूर्ण संदर्भ स्त्रोत का कार्य करता है |

  • इस पोर्टल के माध्यम से एनजीओ का नाम, पता, संपर्क जानकारी, और उद्देश्य पता किया जा सकते हैं |
  • इस पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के द्वारा किए जा रहे कार्य का विवरण आम जनता को उपलब्ध होता है तथा कार्य में पारदर्शिता आती है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के वित्तीय विवरण का लेखा-जोखा आम जनता को उपलब्ध होता है जिससे पारदर्शिता और जवाब देही में वृद्धि होती है
  • इस पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के द्वारा प्राप्त अनुदान का विवरण प्राप्त होता है जिससे वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है |
  • NGO  दर्पण पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के द्वारा किए गए ऑडिट का लेखा  विवरण प्राप्त होता है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के खिलाफ कोई शिकायतें हो तो उसका सटीक विवरण प्राप्त होता है और एनजीओ की सामान्य प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी हासिल होती है |

NGO दपर्ण का उपयोग कैसे करें ?

NGO दपर्ण पोर्टल का उपयोग करने के लिए, आपको सबसे पहले एनजीओ दर्पण पोर्टल पर एक खाता बनाना होगा। एक बार जब आप  एनजीओ का खाता बना लेते हैं, तो आप पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का उपयोग आसानी से कर सकते हैं जैसे कि:

  • एनजीओ के बारे में जानकारी खोजना
  • एनजीओ के साथ संपर्क स्थापित करना
  • एनजीओ को अनुदान के लिए आवेदन करना
  • एनजीओ की ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करना
  • इन सभी कार्यों का उपयोग वैधानिक प्रयोजन के लिए और नागरिक पारदर्शिता के लिए किया जा सकता है |

एनजीओ दर्पण का क्या उपयोग और लाभ है ?

  • NGO  दर्पण पोर्टल के माध्यम से एनजीओ के संबंध में विश्वसनीय  जानकारी प्राप्त होती है अर्थात यह सूचना  का एक विश्वसनीय स्रोत है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से NGO  से संबंधित नवीनतम और अपडेटेड जानकारी मिलती है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से NGO  को अनुदान आवेदन  करने में  सहूलियत रहती है |
  • यह पोर्टल आम जनता के प्रति एनजीओ की जवाब देही को सुनिश्चित करता है |
  • एनजीओ दर्पण भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा संचालित किए जाने के कारण एक विशेष प्रतिष्ठा और पारदर्शिता का मानक है |

नीति आयोग की एनजीओ दर्पण  मैं क्या भूमिका है ?

नीति आयोग की एनजीओ दर्पण  मैं क्या भूमिका है

नीति आयोग ने गैर सरकारी संगठनों के सैद्धांतिक क्रियाकलाप और व्यवहारिक गतिविधियों में पारदर्शिता लाने के लिए  और आम जनता तथा एनजीओ के मध्य एक सेतु का निर्माण करने के लिए तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावि क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए   एनजीओ दर्पण पोर्टल शुरू किया है। सभी एनजीओ को इस पोर्टल पर सरकारी अनुदान की पात्रता हेतु पंजीकरण कराना जरूरी और आवश्यक कर दिया गया है । पंजीकरण कराने पर एनजीओ को एक महत्वपूर्ण विशिष्ट यूनिक नंबर मिलेगा जो उनके पैन नंबर से लिक होता  है। एनजीओ जब सरकार के पास अनुदान की अर्जी देते है  तो उन्हें इस यूनिक कोड की  आवेदन के समय जरूरत पड़ती है  ।

नीति आयोग में एनजीओ रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

नीति आयोग एवं सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से निर्मित एनजीओ दर्पण के आधिकारिक पोर्टल से आवश्यक जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र  के माध्यम से प्रदान करके एनजीओ का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है | जिसमे NGO के वैधानिक दस्तावेजों तथा कार्यो का विवरण और संपर्क सूत्रों का विवरण प्रमुखतया होता है |

मैं अपने एनजीओ दर्पण के विवरण को कैसे अपडेट कर सकता हूं ?

यदि आप एनजीओ दर्पण में पहले से रजिस्टर्ड यूजर हैं तो अपनी प्रोफाइल पर लॉगिन करके विवरण को अपडेट किया जा सकता है | इस हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित एनजीओ दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके विवरण अपडेट कर सकते  है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Need Help ?